रांची, जुलाई 14 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। आम्रपाली परियोजना के पोटा केबिन में अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष किशोर महतो कि अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन क्षेत्रीय सचिव विजय बेदिया ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ आम्रपाली परियोजना समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष लखन महतो, उपाध्यक्ष एमडी रिजवान, गोविंद कुमार, धीरेंद्र कुमार, सचिव पियूष सिंह, सह सचिव रवि साहू, शंकर साहब, लौकी महतो, संगठन मंत्री रघुनाथ साव, कोषाध्यक्ष धीरज महतो एवं कार्यकारिणी सदस्यों में मंटू साव, राजेश गोप, सिकंदर उरांव, रोहित कुमार, पंकज कुमार, पिक कुमार, उपेंद्र कुमार, विजय महतो, सिद्धेश्वर महतो, महेंद्र महतो सहित अन्य का चयन किया गया। इसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री रतन महतो, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार पा...