चतरा, फरवरी 7 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल की आम्रपाली और मगध का स्थापना दिवस शनिवार को पूजा के संपन्न हुआ। 7 फरवरी 2013 को धूमधाम से आम्रपाली और मगध कोल परियोजना की शुरुआत हुई थी। पिछले 13 साल की अवधि में आम्रपाली मगध के विस्तार के साथ संघमित्रा और चंद्रगुप्त कोल परियोजना के विस्तार के कगार पर है। बताया गया आम्रपाली मगध खुलने के बाद से आजतक दस हजार करोड़ से अधिक मुनाफा किया है। सीसीएल के 35 कोल परियोजनाओ में मगध और आम्रपाली आज शीर्ष पर है। लोग कहते हैं कि मगध आम्रपाली के मुनाफे पर शेष परियोजना आश्रित है। इधर सीसीएल के निदेशक सी के तिवारी ने आम्रपाली का दौरा कर नागार्जुन के काम काज का निरीक्षण किया। इधर आमरपाली के मंदिर में सीसीएल के वर्करों ने पूजा पाठ कर महाप्रसाद का वितरण किया। अधिकारियों की मानें तो जमीन के बदले मगध आम्रपाली के लगभग...