लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भारतीय संविधान के शिल्पी, महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। महाना ने कहा कि डॉ. आम्बेडकर ने जीवन भर सामाजिक समरसता, न्याय और समानता के लिए संघर्ष किया। उनका योगदान भारतीय लोकतंत्र और संविधान निर्माण में अमूल्य है। उन्होंने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जो कार्य किए, वे आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। हम सबका दायित्व है कि डॉ. आम्बेडकर के विचारों और आदर्शों पर चलकर एक समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.