नई दिल्ली, फरवरी 10 -- आमिर खान कुछ दिनों पहले मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) गए थे। उन्होंने वहां जाकर अरिजीत सिंह से मुलाकात की और सोशल मीडिया पर उनके साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की। ऐसे में लोग यह अनुमान लगाने लगे कि आमिर खान, अरिजीत सिंह को मनाने गए हैं कि वे प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट न लें। वहीं अब आमिर खान ने रिवील किया है कि मुर्शिदाबाद में उनकी और अरिजीत सिंह की क्या बात हुई।दोनों के बीच क्या बातचीत हुई? आमिर खान ने पत्रकार सुभाष के झा को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह अरिजीत को मनाने नहीं गए थे। हालांकि उन्होंने उन्हें दोबारा सोचने के लिए जरूर कहा। आमिर बोले, "मैं कुछ दिन पहले मुर्शिदाबाद में था। मैं वहां अरिजीत को मनाने नहीं गया था। मैं वहां किसी और मकसद से था। हालांकि, मैंने अरिजीत से इस बारे में बात जरूर की थी। मैं उन्हें कहा कि उन्हें...