गया, फरवरी 29 -- प्रखंड की बड़की चिलमी पंचायत के नीमा गांव के पास मुरली पहाड़ पर नव निर्मित सूर्य मंदिर की स्थापना के लिए विश्व शांति भगवान भास्कर महायज्ञ बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। बैंड-बाजे व रथ के साथ यज्ञ मंडप से यात्रा शुरू होकर बलखोरा, नीमा, बुधौल, आमस ब्लॉक होते नीलम सरोवर पहुंची। यहां आचार्य शांतनु पाठक व परमानंद मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ सैकड़ों कलश में जल भरी करायी। आयोजन समिति अध्यक्ष प्रो. सतेन्द्र प्रसाद, राजेश रंजन, चिंटू प्रसाद, आलोक सिन्हा, लक्ष्मण सिंह ने बताया कि हवन, महाप्रसाद वितरण व भंडारे के साथ दस मार्च को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। रात में साध्वी आरती शास्त्री लोगों को कथा का श्रवण कराएंगी। वहीं अयोध्या के कलाकार रामलीला व रासलीला का मंचन करेंगे। यज्ञकर्ता किशोरी दास महाराज ने कहा कि यज्ञ से लोगों में ...