गया, सितम्बर 23 -- आमस के चंडीस्थान सुग्गी गायत्री चेतना केंद्र में पूरी दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए सामूहिक गायत्री मंत्र का जाप कराया जा रहा है। पुरोहित आलोक कुमार द्वारा कराया जा रहा यह जाप भक्तिमय माहौल बना रहा है। प्रमोद वर्णवाल और उनकी पत्नी संजू देवी, राजेश ठाकुर व पत्नी रेणु कुमारी, विनोद दास व पत्नी गीता देवी सहित अन्य मुख्य यजमान हैं। दर्जनों महिला-पुरुष साधक भी जाप में शामिल हैं। व्यवस्थापक डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि नवरात्र में इस जाप से साधकों की मन्नतें पूरी होती हैं। दुर्गा पाठ और भक्ति गीतों से पूरा प्रखंड गूंज रहा है, जबकि पूजा समिति दिन-रात पंडाल और तैयारी में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...