गया, फरवरी 7 -- आमस की करमडीह पंचायत के वार्ड 10 मोरैनिया टोला खेलावनडीह महादलित टोले के चार लोगों की संदेहास्पद मौत हो गई। एक माह के अंदर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो जाने से अन्य लोग डर के साए में जी रहे हैं, जबकि चार लोग अब भी बीमार है। उन्हें शनिवार को आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद इनकी स्थिति में सुधार बताई जाती है। मरनेवालों में एक महिला, युवती व दो युवक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, सरयू भुइयां की 22 वर्षीया पुत्री कलोनी कुमारी की मौत शुक्रवार को हो गई थी। उदय रिकियासन की पत्नी शकुंतला देवी (28) की मौत दो फरवरी, उदय के मंझला भाई रामप्रवेश मांझी (35) की मौत 27 दिसंबर और इसके कुछ दिन पूर्व शिवन भुइयां के पुत्र संजीत भुइयां (32) की मौत हो गई थी। हालांकि इनके मौत के कारणों का आधिकारिक पुष्टि नही...