नई दिल्ली, फरवरी 23 -- आमलकी एकादशी हिंदू धर्म में विष्णु भक्तों का अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली यह एकादशी आंवले के वृक्ष की पूजा के लिए प्रसिद्ध है। इसे अमला एकादशी या रंगभरी एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। व्रत करने से पापों का नाश होता है, मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति आती है। 2026 में यह पर्व 27 फरवरी को मनाया जाएगा।आमलकी एकादशी 2026 की तिथि और मुहूर्त पंचांग के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल एकादशी तिथि 27 फरवरी 2026, दिन - शुक्रवार को रात 12:33 बजे से शुरू होकर उसी दिन रात 10:32 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर व्रत 27 फरवरी को ही रखा जाएगा।व्रत पारण का समय: 28 फरवरी 2026 (शनिवार) सुबह 6:47 बजे से 9:06 बजे तक।शुभ मुहूर्त पूजा के लिए: ...