पलामू, फरवरी 13 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। हरिहरगंज शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं एवं व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ 17 फरवरी से हरिहरगंज ब्लाक परिसर में आयोजित आमरण अनशन को लेकर शहरवासी गहन जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। गुरुवार को राजीव रंजन के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के विशुनपुर, पिपरा,कोसडीहरा, खाप कटैया सहित कई मोहल्लों में जाकर लोगों को ब्लाक परिसर में आकर अपनी समस्याओं को रखने की बात कही। राजीव रंजन ने बताया कि शहरी क्षेत्र के वार्ड नं 16 विशुनपुर मोहल्ला में एक दर्जन से अधिक परिवार जर्जर कच्चा मकान में रहने को विवश हैं। लेकिन नगर पंचायत विभाग के स्तर पर कोई पहल नहीं की जा रही है। वहीं शहरी आवास के कई लाभुकों को छह महीना बीत जाने के बाद भी आवास के तीसरे किस्त का भुगतान नहीं हुआ है। वार्ड में सफाई का काम ठप है। पेयजल की सुविधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.