जामताड़ा, फरवरी 2 -- आमने-सामने हुई ट्रकों में जोरदार भिड़ंत एक चालक का टूटा पैर कुंडहित, प्रतिनिधि। दुमका-आसनसोल मुख्य मार्ग पर सोमवार की अहले सुबह कुंडहित थाना अंतर्गत हल्दीडिह के समीप दो ट्रकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के दौरान दोनों ट्रकों के केबिन का आधा हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में दोनों ट्रकों के चालक घायल है। जानकारी के अनुसार एक चालक का जांघ टूट जाने की बात सामने आ रही है। गौरतलब है कि सोमवार की अहले सुबह दुमका आसनसोल मुख्य मार्ग पर कुंडहित मुख्यालय से 6 किलोमीटर की दूर हल्दीडिह के समीप सीमेंट लादकर दुमका की ओर जा रहा एक ट्रक लोहा लोड कर कुंडहित की ओर आ रहे ट्रक से सीधे भिड़ गया। आमने-सामने हुई इस भीड़त में दोनों ट्रकों के केबिन का आधा हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.