नई दिल्ली, मई 28 -- रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चले आ रहे युद्ध को रोकने की कोशिशें अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई हैं। रूस ने यूक्रेन को शांति वार्ता के लिए तारीख और जगह का प्रस्ताव भेजा है और जवाब का इंतजार कर रहा है। ये जानकारी रूस की ओर से बातचीत का नेतृत्व कर रहे व्लादिमीर मेडिंस्की ने दी है। मेडिंस्की ने बुधवार को टेलीग्राम पर कहा कि रूस ने यूक्रेन को मेमोरेंडम यानि संघर्ष रोकने की शर्तों से जुड़े प्रस्ताव भेजे हैं और अब उसे जवाब का इंतजार है। उन्होंने बताया कि रूस की टीम अगले कुछ दिनों में आमने-सामने बैठकर बात करने के लिए तैयार है।जल्द ही सार्वजनिक किए जाएगा मसौदा मेडिंस्की ने लिखा, "हमने तारीख और जगह का सुझाव दे दिया है। अब हम यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।" इसी बीच, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.