भागलपुर, जनवरी 3 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। सनोखर थाना क्षेत्र के हुकमा गांव के पास एकचारी-मोहनपुर पथ पर शुक्रवार शाम करीब छह बजे तेज रफ्तार में आ रही दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और सनोखर थाना पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले के चक्मू गांव निवासी गोपाल कुमार सिंह (45 वर्ष) और अमडंडा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी कुमोद कुमार दास (30 वर्ष) के रूप में की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...