मधुबनी, फरवरी 5 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के मलहामोड़ के निकट दो बाइक की आमने- सामने की टक्कर में इंटर की परीक्षा देने जा रही एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दूसरे बाइक पर रहे बेनीपट्टी के मो.अकरम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक पर बैठकर छात्रा बेनीपट्टी इंटर की परीक्षा देने जा रही थी। सामने से बेनीपट्टी की ओर से तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर बाइक से जा टकराई। जोर की आवाज के साथ दोनो बाइक पर बैठे दूर जा गिरे। दोनो बाइक की परखच्चे उड़ गया। स्थानीय लोंगों ने तत्काल एंबुलेंस के सहारे दोनो घायलों को अनुमंडल अस्पताल भेजा जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.