जमशेदपुर, अगस्त 19 -- खरसावां, संवाददाता। खरसावां प्रखंड के सत्संग केंद्र आमदा में रविवार रात्रि को ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के परम भक्त विजय महतो के द्वारा एक सत्संग का आयोजन किया गया। प्रार्थना विनती के बाद सत्य अनुसार एवं नारी निति का पाठ किया गया। वर्तमान समय में सफल जीवन यापन करने एवं कठिन से कठिन समस्याओं का निदान के लिए एकमात्र हरि नाम को ही उपाय का साधन बताया गया। वक्ताओं ने ठाकुर मुखी होकर चलने एवं सद्गुरु का दिक्षा ग्रहण करने की बात कही। सागर महतो, भास्कर महतो, लोकनाथ केशरी, वर्षा महतो आदि ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किया। भोग वितरण के साथ आंनदबजार की भी व्यवस्था की गई थी कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल महतो, देवल महतो, सुदामय महतो, सतीश महतो, सुमित्रा महतो, सोमनाथ केशरी, सुजीत प्रधान, आदि का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.