बिजनौर, जनवरी 19 -- बिजनौर। एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने सभी अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री सूर्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक नागरिकों को योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से नगर निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि चयनित स्थानों पर शिविर लगाकर आमजन को पीएम सूर्य योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, अनुदान एवं लाभों की विस्तृत जानकारी देना सुनिश्चित करें और अन्य सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दें। एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय एवं नगर विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। एडीएम प्रशासन ने सर्दी के दृष्टिगत सभी अधिशासी अधिकारी नगर निकायों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में सभ...