मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के अतरदह में चार वर्ष पहले सादपुरा मोहल्ला निवासी आभूषण व्यवसायी रवि कुमार सोनी हत्याकांड की सुनवाई की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट हाईकोर्ट ने तलब की है। हाईकोर्ट ने जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-प्रथम से पूछा है कि अब तक कितने गवाहों की गवाही हो चुकी है। वहीं, कितने दिनों में सेशन-ट्रायल पूरे होने की संभावना है। मामले के आरोपित समस्तीपुर जिला के मुफस्सिल थाना के नीरपुर गांव के मनीष कुमार सिंह उर्फ राजा सिंह की याचिका की सुनवाई के क्रम में हाईकोर्ट ने यह रिपोर्ट मांगी है। काजी मोहम्मदपुर थाना के सादपुरा निवासी गणेश कुमार सोनी के बयान पर 20 जून 2021 को सदर थाना में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें कहा था कि उसके भाई रवि कुमार सोनी की मझौली धर्मदास के निकट आभूषण की दुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.