भागलपुर, जून 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता कोतवाली थाना क्षेत्र में आभूषण विक्रेता से रंगदारी मांगने की तलाश में पुलिस की टीम लग गई है। रंगदारी मांगने के लिए जिस नंबर से कॉल किया गया है उसका वर्तमान लोकेशन हिमाचल प्रदेश के शिमला में बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए बाहर भी जा सकती है। घटना को लेकर आभूषण विक्रेता के बेटे ने कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है। उसने बताया था कि कॉल करने वाले ने अपना नाम दुर्गा यादव बताया और बोला कि वह उदाकिशुनगंज से बोल रहा है। पुलिस की तकनीकी टीम मामले की जांच कर रही है और कॉल करने वाले तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.