सीवान, फरवरी 20 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के धनौती गांव स्थिति आभूषण दुकान से शटर तोड़ कर करीब 13 लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित आभूषण दुकानदार धर्मेन्द्र वर्मा के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। जैसा कि विदित है कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने चोरी की घटना होने की ही जानकारी अपनी खबर के माध्यम से दी थी। आवेदन में पीड़ित आभूषण दुकानदार ने कहा कि वह रोज की तरह दुकान बंदकर मैरवा अपने घर चला गया था, जहां बुधवार की सुबह उसे फोन पर दुकान में चोरी मामले की जानकारी मिली। इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि दुकान का शटर तोड़ कर अंदर रखे समान को बिखेर दिया गया है। कटर से लॉकर को काट कर उसमें रखे सोने के गहने और अन्य लोगों के गहने की चोरी कर ली गई है। घटनास्थल पर पहुंची एसडीपीओ गौरी कु...