भभुआ, जनवरी 16 -- एकता चौक से उत्तर अनिशा शृंगार ज्वेलरी से चोरी कर भाग रहा था आरोपित नगर थानाध्यक्ष के निर्देश पर गस्ती पर निकले पुलिस अफसर ने की कार्रवाई (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर की एक आभूषण दुकान का ताला तोड़ चोरी कर भाग रहे आरोपित को पुलिस ने गुरुवार की अर्द्धरात्रि को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित प्रभात कुमार गुप्ता रोहतास जिला के शिवसागर का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से बोरी बरामद की। जब बोरी की जांच की तो उसमें बोड़ा 14500 रुपया नकद, चांदी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, चांदी जैसा दो सिक्का, पिलास, कटर, लोहा काटने वाला ब्लेड, लोहा तोड़ने वाला रॉड, दो पेचकस, एक छोटा टॉर्च, एक रिंच व रस्सी मिली। समझा जाता है कि चोरी के सामान के अलावा उक्त चीजें चोरी करने के सहायक उपकरण हो सकते हैं। पुलिस द्वारा बरामद सामान के साथ आरोपि...