हाजीपुर, जुलाई 29 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता गोरौल ओवर ब्रिज के नीचे 11 जुलाई को आभूषण दुकान में डकैती और 23 जुलाई को सीएसपी संचालक से 01 लाख रुपए लूट मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित 03 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, 10 गोली, 05 जोड़ा चांदी का पायल, 04 पीस चांदी की अंगूठी, 04 जोड़ी चांदी की बिछिया, 03 पीस सोना जैसा दिखने वाला अंगूठी, सीएसपी संचालक से लूट गए 19 हजार 400 रुपए, दो मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त दो बाइक को जप्त किया है। गिरफ्तार अपराधी सदर थाना क्षेत्र के पानापुर गौराही गांव के निवासी बलदेव पासवान के पुत्र विशाल कुमार, वैशाली थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव निवासी राजेश शाह के पुत्र कुंदन कुमार एवं सुरेंद्र सिंह के पुत्र रंजन कुमार बताए गए हैं। दोनों घटना का मास्टरमाइंड विशाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.