बलिया, जनवरी 24 -- बिल्थरारोड (बलिया)। नगर के वार्ड नंबर 6 सैनिक वाली गली निवासी राकेश वर्मा के घर के बगल वाले उनके मकान में शुक्रवार की रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि राकेश वर्मा रोज़ की तरह दिनभर के कार्य निपटाने के बाद अपने बगल वाले घर में चले गए थे, जबकि उसी मकान में उनके पिता सो रहे थे। रात में लगभग 11 बजे सामने रहने वाले पड़ोसी ने घर से आग की लपटें उठती देख शोर मचाया। जब तक मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग की चपेट में वहां खड़ी स्कूटी, मेज, कुर्सी सहित आरओ फिल्टर और अन्य घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.