मऊ, फरवरी 9 -- मऊ, संवाददाता। आभूषण कारोबारियों की बैठक वरिष्ठ कारोबारी विजय सर्राफ की अध्यक्षता में सोमवार को कैम्प कार्यालय पर हुआ। इस दौरान आभूषण कारोबारियों की सुरक्षा समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए विजय सर्राफ ने कहा कि आभूषण कारोबारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता के साथ लेना चाहिए। आए दिन कहीं न कहीं आभूषण कारोबारी लूट, चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। मनीष वर्मा ने कहा कि सरकार को व्यापारियों के हितों में ठोस कदम उठाने की जरुरत है। व्यापारियों के हितों में ठोस कदम नहीं उठाए जाने से व्यापारियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। बैठक में विष्णु कुशवाहा, जयकृष्ण, अजीत, वैभव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.