अंबेडकर नगर, फरवरी 6 -- अयोध्या, संवाददाता। मरीजों की सुविधा और उपचार प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित व पेपरलेस बनाने के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा आईडी के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिला अस्पताल में एप के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण कराने के निर्देश मुख्यालय से मिले है। जिसके बाद अस्पताल अधिक्तम पंजीकरण आभा आईडी के माध्यम से करने की योजना पर विचार कर रहा है। आभा आईडी व डीएफकेस एप से पंजीकरण कराने के लिए तीमारदार के पास स्मार्ट फोन होना जरुरी है। इसके साथ में मोबाइल पर ओटीपी भी आता है। कई तीमारदार के पास स्मार्ट फोन नहीं रहता है। इसके साथ बुजुर्गो को स्मार्ट फोन होने के बाद भी इसे चलाने में दिक्कतें आती है। इस कारण पूरी तरह से आभा आईडी के माध्यम से पंजीकरण सम्भव नहीं है। लेकिन मुख्यालय से निर्देश मिलने के बा...