सहारनपुर, दिसम्बर 22 -- सहारनपुर में भी आबोहवा चिंता का विषय बनती जा रही है। यहां प्रदूषण का स्तर निरंतर खराब श्रेणी में बना है। हालत यह हैं कि औसत एक्यूआई यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 के पार दर्ज किया गया, जबकि मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में यह आंकड़ा 300 से 350 तक भी नोट किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, 200 से ऊपर का एक्यूआई वाली वायु गुणवत्ता को खराब माना जाता है, जो आमजन के साथ हृदय, फेफड़े और दमा आदि के मरीजों के लिए बेहद नुकसानदायक है। प्रदूषण के इस बढ़ते स्तर से लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगी हैं। सुबह और शाम के समय धुंध की चादर शहर पर साफ नजर आ रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्थिति में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है और अनावश्यक र...