अमरोहा, फरवरी 6 -- अमरोहा। दिल्ली शिक्षा विभाग से सेवानिवृत शिक्षाविद खामसा जबीं सलमी नकवी व सादेकेन मेमोरियल ट्रस्ट दिल्ली के चेयरमैन मोहम्मद अली हैदर नकवी ने गुरुवार को शहर के मोहल्ला काला कुआं में संचालित आबिदी प्लेवे स्कूल का दौरा किया। उन्होंने स्कूल की प्रधानाध्यापिका शाजिया इमदाद आबिदी को अफजाल अहमद मैमोरियल एजुकेशल अवार्ड देकर सम्मानित किया। बच्चों से मुलाकात कर उनको जंक फूड न खाने और मोबाइल से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही गत माह क्वेस्ट इवेंट में सम्मिलित बच्चों की सराहना कर उपहार दिए। आले अहमद एजुकेशनल सोसाइटी की चेयरपर्सन खामसा नकवी ने शिक्षा की महत्वपूर्णता बताते हुए कहा कि उनके दादा आले अहमद नकवी ने शहर अमरोहा की बच्चियों के लिए आले अहमद स्कूल की स्थापना की, उनके पिता अफजाल अहमद शिया कालेज लखनऊ में प्रधानाचार्य थे, उन्होंने...