अमरोहा, अक्टूबर 12 -- शहर के आबिदी प्लेवे स्कूल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। बेटियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर बताया कि वह किसी भी क्षेत्र में पीछे रहने वाली नहीं है। प्रधानध्यापिका शाजिया आबिदी ने देश की उन्नति के लिए बेटियों को शिक्षित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कल्पना चावला और खुशबू मिर्जा के साथ ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने वाली सेना की महिला जवानों के विषय में जानकारी दी। शिक्षिका शादाब नकवी ने ज्ञान की शक्ति से खुद को सशक्त बनाने तथा शिक्षा को कभी बोझ न समझने का संदेश दिया। कहा कि हर किताब से हमें एक नई दुनिया से मिलेगी जिससे आगे बढ़ने की नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम आयोजक रूफी परवीन ने हिम्मत और आत्मविश्वास से आगे बढ़ने और हर चुनौती का सामना मुस्कुराते हुए करने का संदेश देते हुए कहा कि आप सभी इस दुनिया का भविष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.