सराईकेला, अक्टूबर 4 -- सरायकेला, संवाददाता। आबार एशो मां के जयकारे के साथ माता दुर्गा को सरायकेला, सीनी, कोलेबिरा, दुगनी, चमारू समेत आसपास के क्षेत्र में नम आंखों से विदाई दी गयी। गुरुवार देर शाम पब्लिक दुर्गा पूजा कमेटी, सरकारी दुर्गा मंदिर व ओम सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा माता की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। वहीं, इंद्रटांडी, धर्मशाला रोड व गेस्ट हाउस पूजा समिति द्वारा शुक्रवार को शोभायात्रा निकाल कर माता को विदाई दी गयी। सरायकेला की खरकई नदी में माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विजयादशमी के दिन पूजा समितियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिमा विसर्जन हेतु जिला प्रशासन द्वारा अलग अलग रूट चार्ट तैयार किया गया था, जहां पूजा समितियों द्वारा उक्त रूट पर ही प्रतिमा का विसर्जन किया गया। -महिलाओं ने एक दूसरे को ...