फरीदाबाद, सितम्बर 30 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से इंसान के साथ जीव-जंतु भी परेशान है। इसके चलते अरावली के जंगलों और आगरा नहर के किनारे बिलों में रहने वाले अजगर बाहर निकल आ रहे हैं। 10 दिनों में 12 से अधिक अजगर विभिन्न जगहों पर आबादी में देखे गए हैं। इस तरह अजगरों के आबादी में आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। अजगर किसी को भी अपना शिकार बना सकते हैं। स्मार्ट सिटी में आगरा नहर और अरावली के वन में भारी संख्या में अजगर रहते हैं। यह अभी तक केवल कड़ाके की ठंड के दिनों में बिलों से निकलकर धूप सेकने के लिए आते थे। तब भी इन्हें दो से चार बार ही देखा जाता था। इस बार इनके दिखाई देने की संख्या बढ़ गई है। कुछ समय पहले ग्रेटर फरीदाबाद की आगमन सोसाइटी में देर रात एक सुरक्षाकर्मी को अजगर दिखाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.