बुलंदशहर, जनवरी 1 -- गुरुवार को नगर के मोहल्ला होली चौराहे में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से भटककर एक हिरण आबादी में जा पहुंचा। अचानक हिरण को सड़कों पर दौड़ते देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग उसे देखने के लिए घरों से बाहर निकल आए, वहीं कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सावधानीपूर्वक हिरण को घेरकर सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद पशु चिकित्सकों द्वारा हिरण की मौके पर ही स्वास्थ्य जांच की गई। जांच में हिरण पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संभवतः भोजन या पानी की तलाश में हिरण जंगल से भटककर आबादी में आ गया था। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत हिरण को सुरक्षित रूप से जंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.