गाजीपुर, अप्रैल 2 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र के सोनवल गांव में खुल रही शराब की कम्पोजिट दुकान को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने हाथ में झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक संतराम यादव और आबकारी निरीक्षक एनके मिश्रा आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर आश्वासन पूरा नहीं हुआ, तो लोग प्रदर्शन के साथ मार्ग जाम करने को मजबूर होंगे। कहा कि आबादी और मन्दिर के निकट किसी भी सूरत में यह दुकान खोलने नहीं दिया जाएगा। लोगों ने आबकारी विभाग पर बिना सर्वे के दुकान आवंटित करने का भी आरोप लगाया। वहीं सपा के प्रदेश सचिव एमएच खान ने कहा कि आबकारी विभाग और शासन का आबादी में और मन्दिर के समीप शराब की कम्पोजिट दुकान खोले जाने का निर्णय पूरी तरह से गलत है। इस मार्ग से स्कूली छात्र-छात्राएं, श्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.