समस्तीपुर, जनवरी 15 -- शहर का विकास अधूरा है। कई सुविधाएं लोगों को नहीं मिल रही है। लोगों का कहना है कि विकास के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा अतिक्रमण है। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। शहर के सभी मार्गों पर समान रूप से अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा, बल्कि चुनिंदा स्थानों पर ही कार्रवाई दिखाने के लिए खानापूर्ति की जा रही है। मारवाड़ी बाजार, स्टेशन रोड, आर्य समाज रोड से गोला रोड तथा पेठिया गाछी से जितवारपुर चौक तक के मुख्य मार्गों पर कभी भी प्रभावी ढंग से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। वर्षों से इन इलाकों में केवल कागजी कार्रवाई होती रही है। नीम गली की स्थिति यह है कि 40 फीट चौड़ी सड़क सिमटकर मात्र 10 फीट रह गई है। कचहरी रोड में भी अतिक्रमण हटाने की कोई ठोस कार्रवाई आज तक नहीं हुई। कालीपीठ से स्टेशन चौक और वहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.