हरदोई, जनवरी 10 -- पिहानी। छिपिटोला में एक तालाब में मगरमच्छ की चहलकदमी लोगों के लिए चिंता का विषय है। बताया जाता है कि करीब चार माह से मगरमच्छ की मौजूदगी के बाद भी अभी तक वन विभाग की टीम उसे पकड़ नहीं सकी है। छिपिटोला पूर्वी इलाके में भरंगा तालाब में मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। गत वर्ष बारिश में पहली बार मगरमच्छ दिखा था, उसके बाद से लगातार उसकी मौजूदगी है। बब्बू, नफीस, नाजिम आदि का कहना है कि तालाब में पानी कम हो रहा है इसके चलते अब लगभग रोज ही मगरमच्छ पानी से सूखे स्थान पर निकलकर बैठ जाता है। वन रेंज अधिकारी नीलम मौर्या ने बताया कि टीम भेजकर शीघ्र ही समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.