प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता आबकारी विभाग की ओर से ई लॉटरी शुरू होते ही साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। अब ठगों ने आबकारी विभाग की फर्जी वेबसाइट बना ली है। जो अधिकृत वेबसाइट से काफी मिलती जुलती है। जिससे नया लाइसेंस लेने के इच्छुक लोग भी भ्रम में आ रहे हैं। अफसरों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने वेबसाइट को ब्लॉक कराने के लिए प्रयास किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिकृत वेबसाइट की सूचना जारी कर दी है। दरअसल आबकारी विभाग की ई लॉटरी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एक दुकान के लिए आवेदन का शुल्क 25 हजार रुपये रखा गया है। यह राशि वापस नहीं होगी। इस राशि को 21 फरवरी तक जमा करना है। ठगों ने upexciselotteryupsdcgoco.in के नाम से फर्जी वेबसाइट बना ली है। इस पर कुछ लोगों ने राशि जमा भी की। जब आगे की प्रक्रिया की जानकारी नहीं हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.