बुलंदशहर, फरवरी 10 -- जहांगीराबाद में नशेड़ी द्वारा महिला के साथ अश्लील हरकत करने की शिकायत पर स्थानीय पुलिस और आबकारी निरीक्षक ने भांग के ठेके की मौके पर जाकर जांच की है। जांच के दौरान अवैध दुकान बंद मिली। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोठी नवाब साहब की जगह सोती मार्केट में बीते साल से अवैध रूप से भांग की बिक्री की जा रही थी। इसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। बता दें कि जहांगीराबाद के मोहल्ला प्रभु दयाल के सोती मार्केट के समीप नशेड़ी युवक द्वारा घर के बाहर ही महिला से अश्लील हरकत और फब्तियां कसने का मामला सामने आया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप था कि मोहल्ले के सोती मार्केट में अवैध रूप से भांग का ठेका संचालित हो रहा था। लोगों का आरोप है कि कोठी नवाब साहब के लिए ठेके की परमिशन मिली थी। लेकिन वहां से...