मऊ, जनवरी 8 -- मऊ, संवाददाता। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंड ने ग्रामसभा नसीरपुर में हुए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य रास्ते पर नाले का गंदा पानी भरा रहता है, जिससे आमजन, बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने अमृत सरोवर योजना में बड़े पैमाने पर धन की लूट का आरोप लगाया। जलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि यह केवल नसीरपुर की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे जनपद में ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार का एक पैटर्न बन चुका है। उन्होंने शासन और प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच कर दोषी ग्राम प्रधान एवं संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई...