नई दिल्ली, जनवरी 13 -- नई दिल्ली, व.सं.। आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर यमुना की सफाई को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने दिल्ली सरकार के दावों की हकीकत बताने के लिए मंगलवार से एक शृंखला शुरू की है। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि शृंखला के पहली कड़ी में यमुना के प्रदूषण को कम करने की हकीकत सामने लाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छठ महापर्व के कुछ दिन बाद ही बिहार विधानसभा चुनाव थे। दिल्ली में रह रहे बिहार के लाखों लोगों का वोट लेने के लिए भाजपा ने छठ के दौरान यमुना के पानी को साफ दिखाने का नाटक किया था। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यमुना में प्रदूषण कम करने के लिए भाजपा की हरियाणा सरकार ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा के किसानों का सिंचाई में प्रयोग होने वाला पूर्वी और पश्चिमी नहर का पानी यमुना में छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.