नई दिल्ली, मई 30 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की भाजपा सरकार की 100 दिनों की विफलताओं पर आधारित रिपोर्ट कार्ड सौंपने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से समय मांगा है। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सीएम रेखा गुप्ता को पत्र लिख कर कहा है कि आप के विधायक एक जिम्मेदार विपक्ष के नाते भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर तैयार किए गए रिपोर्ट कार्ड को आपको सौंपना चाहते हैं। सौरभ भारद्वाज ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन इन 100 दिनों में दिल्ली की जनता को बहुत सारी परेशानियां उठानी पड़ी हैं। उन्होंने सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को लेकर सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में सवाल भी पूछे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.