नई दिल्ली, मई 30 -- नई दिल्ली, व.सं.। राजधानी में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर भाजपा और आप नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। दिल्ली भाजपा ने पूर्व की आप सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि विगत 11 साल से आप सरकार केवल प्रचार में नजर आती थी। लेकिन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि दिल्ली में लोगों को एक संवेदनशील सरकार होने का एहसास है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार को 100 सफल दिन पूर्ण करने पर बधाई दी। सचदेवा ने कहा कि आप नेता 100 दिन की भाजपा सरकार से जो सवाल पूछ रहे हैं वह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि आप नेता लोगों को बताएं कि उनकी सरकार ने दिल्ली का 2024-25 का बजट रखते हुए महिला पेंशन की घोषणा की थी पर पूरे साल भर में भी क्यों जारी नहीं की। आप शासन में ग...