नई दिल्ली, फरवरी 20 -- कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि यहां एक महिला ने अपनी सास की हत्या करने के लिए डॉक्टर से गोलियों की मांग की थी। हालांकि, बाद में उसने कारण बदल दिया। इस घटना से परेशान डॉक्टर ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी बेंगलुरु के डॉक्टर सुनील कुमार को एक महिला ने संदेश भेजा कि वह अपनी सास को मारने के लिए गोलियां चाहती है। मंगलवार को इसकी शिकायत के लिए डॉक्टर कुमार पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस से महिला की पहचान करने और कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि, डॉक्टर की तरफ से आपत्ति जताए जाने के बाद महिला ने तुरंत ही संदेश डिलीट कर दिए थे। अखबार के अनुसार, डॉक्टर कुमार ने बताया, 'य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.