बोकारो, सितम्बर 7 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आम आदमी पार्टी ने देश की राजनीति बदल कर रख दी है। मजबूरन दूसरे दलों को भी शिक्षा-स्वास्थ्य, बिजली-पानी, रोजगार-सम्मान राशि जैसे मुद्दों को अपने घोषणापत्र में डालना पड़ रहा है। ये बातें आम आदमी पार्टी के झारखंड सह प्रभारी सुशील सिंह ने कही। वे शनिवार को सेक्टर 1 स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे झारखंड के हर जिले में संगठन विस्तार पर काम कर रही है। अभी से मिशन 2029 पर काम चल रहा है। सभी 14 लोकसभा सीटों और 81 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर-निगम और पंचायत चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया। इसके लिए प्रखंड से पंचायत तक संगठन निर्माण करने को कहा। प्रदेश मीडिया सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.