आरा, मई 3 -- आरा। आम आदमी पार्टी (आप) भोजपुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। 52 वर्षीय अनिल गुप्ता को सर्वसहमति से जिलाध्यक्ष चुन लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव के निर्देशानुसार प्रदेश पर्यवेक्षक सह प्रदेश प्रवक्ता चंद्र भूषण और प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हिमांशु कुमार पटेल की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। कुंदन कुमार और जनार्दन सिंह जिला उपाध्यक्ष, साजन कुमार महासचिव और दिनेश सैनी जिला संगठन महामंत्री सर्वसहमति से चुन लिये गये। प्रमोद यादव सचिव, आकाश गौरव कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेंद्र कुमार प्रसाद, कार्यालय प्रबंधक प्रभारी आनंद कुमार, महिला जिलाध्यक्ष अंजली कुमारी, जिला युवा अध्यक्ष अंकित कुमार, किसान सेल के जिलाध्यक्ष प्रयाग यादव, जिला अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक चौधरी, ओबीसी...