रांची, अक्टूबर 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आम आदमी पार्टी, झारखंड के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आगामी 12-13 अक्तूबर को स्थानीय पुराना विधानसभा सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आप के झारखंड प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल और सह प्रभारी सुशील सिंह उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा और प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सभी 24 जिलों के नवनियुक्त पदाधिकारी इस शिविर में शामिल होंगे। सभी पदाधिकारियों को संगठनात्मक, रचनात्मक, आंदोलनात्मक और नेतृत्वकारी क्षमता में दक्षता के गुर सिखाये जाएंगे। साथ ही उन्हें पार्टी की नीति, संविधान और दिल्ली-पंजाब मॉडल के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी,...