रांची, नवम्बर 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के दिखाए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, रांची के प्रभारी राजेश लिंडा ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...