लखनऊ, जुलाई 2 -- आप कार्यकर्ताओं ने कम छात्र संख्या वाले प्राइमरी स्कूलों को नजदीकी विद्यालय में विलय किये जाने खिलाफ बुधवार को स्वास्थ्य भवन चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि योगी सरकार प्राइमरी स्कूलों को बंदके गरीब, मज़दूर और किसान के हजारों बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है। स्कूल बंद होने से शिक्षकों और शिक्षामित्रों के पद कम हो जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी बहस और झड़प हुई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को जबरन हिरासत में लेकर बस में बैठा लिया। आप के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के आवाह्न पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल और जिला अध्यक्ष इरम रिजवी के नेतृत्व में बुधवार दोपहर क...