घाटशिला, अप्रैल 20 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार क्षेत्र के नागानल मंदिर के पास स्थित एसएफसी गोदाम का शनिवार की शाम को झारखंड सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग के अवर सचिव संजय प्रसाद और पूर्वी सिंहभूम के जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी ने निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम में खाद्यान्न पंजी का निरीक्षण किया। गोदाम की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस गोदाम में क्या-क्या कमी है, की जानकारी प्राप्त की। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी ने बताया कि टीम ने गोदाम का निरीक्षण किया ताकि गोदाम को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी। ताकि सरकार गोदाम की जरूरतों को पूरा कर सके। इस मौके पर प्रभारी गोदाम व्यवस्थापक कृष्णा मुंडा उपस्थित थे। इस टीम ने चाकुलिया के अलावे करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.