गोपालगंज, जनवरी 6 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में ई-केवाईसी अभियान को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलरों के साथ अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बदरी विशाल ने साफ शब्दों में कहा कि ई-केवाईसी कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी डीलरों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा कराने का निर्देश दिया गया। आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि ई-केवाईसी लंबित रहने के कारण कई पात्र लाभुकों को राशन मिलने में परेशानी हो रही है, जो गंभीर विषय है। उन्होंने डीलरों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में कैंप लगाकर और घर-घर संपर्क कर लाभुकों की ई-केवाईसी कराएं। किसी भी लाभुक को बेवजह परेशान करने की शिकायत मिलने पर संबंधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.