रुडकी, जनवरी 30 -- लक्सर, संवाददाता।राशन वितरण में धांधली की शिकायत पर जांच करने पहुंची क्षेत्रीय आपूर्ति निरीक्षक से महिला राशन डीलर ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर अभद्रता की। उन्होंने आपूर्ति निरीक्षक की कार्रवाई को भी बाधित किया। उन्होंने कोतवाली में इसकी शिकायत की है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। आपूर्ति निरीक्षक बबीता कटारिया ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पिछले दिनों लक्सर में वार्ड एक के राशन डीलर की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। निलंबन की अवधि में दुकान मिर्जापुर (खानपुर) के राशन डीलर के साथ अटैच की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...