देहरादून, जनवरी 31 -- लक्सर। लक्सर गांव में राशन दुकान पर क्षेत्रीय आपूर्ति निरीक्षक के साथ अभद्रता के मामले में पुलिस ने महिला राशन डीलर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। आपूर्ति निरीक्षक राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच करने के लिए वहां गई थी।नगर के वार्ड एक में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पिछले दिनों निलंबित हो गई है। तभी से इस दुकान को चलाने का जिम्मा मिर्जापुर सादात (खानपुर) की महिला राशन डीलर सुषमा देवी के पास है। यहां के कुछ लोगों ने राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। शुक्रवार को इसकी जांच के लिए क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक बबीता कटारिया वहां पहुंची थी। आरोप है कि डीलर ने उनको दुकान के वितरण और स्टॉक रजिस्टर नहीं दिए। साथ ही कुछ अन्य महिलाओं को बुलाकर आपूर्ति निरीक्षक से अभद्रता की और उनको दुकान पर सरकारी सील भी नहीं लगाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.