फतेहपुर, अप्रैल 3 -- फतेहपुर, कार्यालय संवाददाता 1957 के लोकसभा चुनाव में जवाहर लाल नेहरू का प्रचार करने आए लालबहादुर शास्त्री का कीमती पेन छूट गया था। जनसभा समाप्त होने के बाद सभी नेताओं को इलाहाबाद जाना था। तब कीमती पेन को लाल बहादुर शास्त्री को पहुंचाने के लिए कांग्रेसी नेताओं में होड़ लग गई। शुकदेव इंटर कालेज खागा के मैदान में आयोजित जनसभा में जवाहरलाल नेहरू के साथ लाल बहादुर शास्त्री भी पहुंचे थे। नगर निवासी वयोवृद्ध ओम प्रकाश द्विवेदी बताते हैं कि 1957 की जनसभा में कांग्रेसी नेताओं को सुनने के लिए जबरदस्त भीड़ एकत्र हुई थी। जवाहर लाल नेहरू ने देश की तरक्की व औद्योगिक क्रांति के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि वे देश में बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए जुटे हुए हैं। नेहरू जी ने खूब तालियां बंटोरी थीं। इस जनसभा के बाद सभी नेता इ...