सोनभद्र, सितम्बर 11 -- अनपरा,संवाददाता। आपात हालात में जीवन रक्षा को लेकर एनसीएल गृहणियों को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दे रहा है। इस कड़ी में कंपनी की सभी परियोजना और इकाइयों में गृहणियों को प्राथमिक उपचारकर्ता बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जा रहे हैं। एनसीएल द्वारा अभी तक 144 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से एनसीएल परिवार की 4727 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इन प्रशिक्षण सत्रों में प्रतिभागियों को सीपीआर (हृदय पुनर्जीवन), सड़क दुर्घटनाओं में तुरंत चिकित्सा सहायता, सांप काटने पर प्राथमिक उपचार, जलने या गंभीर चोट पर त्वरित राहत उपायों के साथ रक्तचाप और सामान्य रोगों कीपहचान जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।, एनसीएल द्वारा विगत 27 जनवरी को गृहणियों को प्राथमिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.